बस्ती/09अक्टूबर/ जनपद के पैकोलिया थाना के भैरोपुर गांव में वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व प्रधान प्रतिनिधि के बीच में जम कर मारपीट हुई ,ईंट पत्थर भी चले जिसमे दोनो पक्षो के 18 लोगो के घायल होने की खबर है। आरोप तो फायरिंग किये जाने के भी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर काफी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद है।पुलिस उच्चाधिकारी भी सूचना पाते ही मौके पर पहुंच गए ।
ग्राम वासियों ने घटना के संबंध में बताया कि पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि ने भ्रष्टाचार को ले कर जांच किये जाने की शिकायत किया था। जिससे एक पक्ष नाराज था।
एक पक्ष के दरवाजे पर दूसरे पक्ष के लोग गुरुवार की सुबह जा धमके। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में कई राउंड गोली चली। कुछ लोगों को छर्रे लगने की सूचना है। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी हर्रैया भेजा गया। विवाद के दौरान हवाई फायरिंग भी बताई जा रही है ।सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुची कई थानों को पुलिस फोर्स।अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। एसपी हेमराज मीना ने सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया है।
पुलिस ने तेरह लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया था। गुरुवार की घटना के बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
(समाचार, खबर, सूचना के प्रकाशन के लिए संपर्क करें... मेल : najariyabasti@gmail.com
व्हाट्स एप्प : 7398405293. समाचार प्रकाशन का सर्वाधिकार संपादकीय बोर्ड में निहित है।)