सिद्दार्थ नगर : नौगढ़ रेल्वे स्टेशन हुआ सिद्धार्थ नगर रेल्वे स्टेशन

सिद्दार्थ नगर /11अक्टूबर/ भारत - नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में 115 साल पूर्व स्थापित नौगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर सिद्धार्थ नगर कर दिया गया है। पिछले सप्ताह रेल मंत्री पीयूष गोयल ने डुमरियागंज (सिद्दार्थ नगर) के सांसद जगदंबिका पाल सहित उच्च स्तरीय रेलवे अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये नामांतरण किये जाने घोषणा किया।


                पीयूष गोयल ने महात्मा भगवान बुद्ध की जन्मस्थली सहित अन्य बुद्ध संबंधित प्रतीकों ,इतिहास के साक्ष्यों तथा जंन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए भारतीय रेलवे ने नामांतरण किया है।


                 ज्ञात हो यह क्षेत्र यूनेस्को द्वारा वैश्विक सरंक्षितो की सूची में है और बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनी जाने के लिए भारी संख्या में विदेशी पर्यटक नौगढ़ स्टेशन पर रेल मार्ग से आते है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा यह पूरा क्षेत्र बुद्ध और उनके बाल्य काल की घटनाओं से भरा पड़ा है।लोगो की आकांक्षा भी थी ,ऐसे में माननीय मंत्री पीयूष गोयल जी के घोषणा से जनपदवासी प्रसन्न है।उन्होंने संतकबीर नगर से डुमरिया गंज से होते हुए श्रावस्ती की 240 किमी रेल लाइन के स्वीकृत होने और कार्य शुरू होने पर आभार जताया।


                 नौगढ़ अब सिद्धार्थ नगर रेलवे स्टेशन से होकर हिंदुस्तान के बड़े शहरों में से अधिकतर जगहों के लिए ट्रेन उपलब्ध है।